Thursday, January 24, 2019

आईटी एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने कोहेफिजा से किया गिरफ्तार, गृहमंत्री ने जताई आपत्ति

दिल्ली की स्पेशल साइबर सेल मंगलवार रात गोपनीय तरीके से आईटी एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा को कोहेफिजा स्थित उनके घर से गिरफ्तार करके ले गई। एक महिला की शिकायत पर अभिषेक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कांग्रेस आईटी सेल का सदस्य बताया जा रहा है। इधर, मप्र के गृहमंत्री बाला बच्चन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पहले दिल्ली पुलिस को मप्र पुलिस को जानकारी देनी थी।

वहीं, कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी अभय तिवारी के मुताबिक अभिषेक न तो कांग्रेस का सदस्य है और न ही आईटी सेल में पदाधिकारी है। दिल्ली पुलिस अभिषेक के रूम से 10 लैपटॉप भी जब्त कर अपने साथ ले गई है। दिल्ली पुलिस अभिषेक मिश्रा से पूछताछ कर रही है।

मूलत: छतरपुर निवासी अभिषेक कोहेफिजा क्षेत्र में किराए से रहते हैं। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए एक वेबसाइट बनवाने की बात की। अभिषेक कुछ समझ पाते, दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने अभिषेक के घर दबिश देने या उन्हें गिरफ्तार कर साथ ले जाने की जानकारी स्थानीय थाने या पुलिस कंट्रोल रूम तक को नहीं दी।

राजधानी पुलिस के एक अफसर का कहना है कि मध्यप्रदेश की सीमा से निकल जाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली पुलिस ने फैक्स से अभिषेक की गिरफ्तारी की सूचना दी। बुधवार को कोर्ट में पेश कर अभिषेक को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के मुातबिक गुजरात और मप्र विधानसभा चुनाव में अभिषेक ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ प्रचार-प्रसार किया था, इससे बीजेपी को नुकसान हुआ। इससे केंद्र सरकार नाराज है।

सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन : राज्य सरकार ने गिरफ्तारी पर आपत्ति की है। गृह सचिव ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि अभिषेक की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन है। गिरफ्तारी से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया और न ही उसके परिजनों को सूचना दी गई। अभिषेक की इस तरह की गई गिरफ्तारी की जांच कराई जाना चाहिए। साथ ही नियम विरुद्ध गिरफ्तारी करने वाले अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

दो वजह

बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में बारिश होने से आ रही नम हवा आपस में मिल रही हैं।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन 0.9 किमी ऊंचाई पर दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बना है। साथ ही नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी पश्चिमी हिमालय रीजन में बना है। (वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार) 

क्या होता है फ्रीजिंग लेवल : आसमान में जहां तापमान शून्य होता है, उसे जमाव बिंदु या फ्रीजिंग लेवल कहते हैं। सामान्य तौर पर इन दिनों इसे 4400 मीटर होना चाहिए, लेकिन इन दिनों यह 3800 मीटर पर ही है। जितनी ज्यादा ठंड होती है, यह उतना नीचे होता है।

Wednesday, January 16, 2019

中国登月计划:嫦娥四号携带的首批种子发芽

中国国家航天局日前表示,“嫦娥四号”携带至月球的一批种子已经发芽。这是月球上首次有生物体生长,被视作人类迈向长期太空试验的重要一步。

“嫦娥四号”是首次造访月球背面的人类探测器,其于1月3日着陆,携带了一系列用来分析该区域地质特征的探测仪器。

此前人类也曾在国际空间站内培养植物,但在月球上尚属首次。

具备在月球上种植植物的能力对于前往火星等长期太空任务至关重要。一次火星之旅可能需要花费两年半的时间,如果可以种植植物,宇航员便可能在太空收获自己的食物,减少返回地球重新补给的需求。

此次“嫦娥四号”搭载了棉花种子、土豆种子、酵母及果蝇卵等生物。植物被放置在探测器内一个密封罐内,这些作物将尝试自行形成一个迷你生物圈,生物圈内将是一个人为且自给自足的环境。

嫦娥四号”着陆器上的月球迷你生物圈试验旨在测试光合作用和呼吸作用,也就是活着的生物体生产能量的过程。整个试验在一个高18厘米、重3千克的罐中进行,28所中国大学参与设计。

罐中有空气、水及营养物质帮助生物体生长。但中国科学家表示,试验的一大挑战是保持适宜生长的温度,月球温度可能在摄氏零下173度至100度甚至更高温度范围内波动。

科学家们还必须对湿度和营养成分加以控制。一些人提出,这个试验是否可能“污染”月球,但科学家普遍对此不太担心。同时值得强调的是,阿波罗号宇航员已经在月球上留下了近100袋人类垃圾。

包括新华社在内的中国官方媒体周二报道称,其中棉花种子已经开始发芽。

《人民日报》在推特上公布了发芽照片,表示这是“人类首次在月球上完成生物试验”。

澳大利亚天文台天文学家弗莱德·沃森(Fred Watson)向BBC表示,这一进步是“好消息”。

“这表明未来在受控环境中,宇航员尝试在月球上自行种植作物将不会是特别难以解决的问题。”

“我认为许多人有兴趣将月球作为前往火星等目的地的中转站,因为月球离地球相对更近,”沃森称。

“嫦娥四号”试验总设计师谢更新对《南华早报》表示,该团队已经将未来在太空的生存情况纳入考虑范围。

“了解这些植物在低重力环境下的生长可以使我们为未来建立太空基地奠定基础,”他说。

谢更新还称,棉花最终可以被用于制衣,而土豆可以为宇航员提供食物来源,油菜籽可以用来制油。

新华社表示在此次由地球前往月球的20天旅途中,这些种子在“生物技术”作用下处于休眠状态,直到地面控制中心向探测器发送浇水指令后才开始生长。

新华社称,“嫦娥四号”探测器已拍摄约170张照片并传回地球。

上周五,中国探月工程(CLEP)公布“嫦娥四号”拍摄的多张照片,其中包括着陆月球的全景图像以及一段着陆视频。

Tuesday, January 8, 2019

15,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन चाहिए? सस्ता हो गया है MI A2

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Mi A2 की कीमतें भारत में कम कर दी हैं. इसके दो वेरिएंट हैं और दोनों की कीमतें 2,000 रुपये कम हो गई हैं. प्राइस कट के बाद अब Xiami Mi A2 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी. अब लगभग इतनी ही कीमत पर हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi Note 6 Pro भी मिल रहा है तो शायद आप कन्फ्यूज होंगे कि कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है.

अगर आप 15,000 रुपये के अंदर ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो लगभग हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन हो तो Mi A2 आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है. प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस के लिए ये खास है, क्योंकि यह स्मार्टफोन शाओमी के यूजर इंटरफेस पर नहीं चलता. इसमें Android One दिया गया है. खासियत ये है कि इसमें गूगल लेटेस्ट एंड्रॉयड का सपोर्ट देगा. आपको सिक्योरिटी पैच भी मिलते रहेंगे.

Mi A2 की बिल्ड क्वॉलिटी और डिजाइन भी डीसेंट है. यह स्लीक है और इसमें दिए गए वाईफाई पास थ्रू फीचर से आप वाईफाई से कनेक्ट होते हुए भी हॉट् स्पॉट ऑन कर सकते हैं.

परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी बेहतर है. हमने इसका रिव्यू किया है और पाया है कि इस सेग्मेंट में यह बेस्ट स्टॉक एंड्रॉयड वाला डिवाइस है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है और लेटेस्ट एंड्रॉयड भी मिलेगा. गेमिंग करने में कोई परेशानी नहीं होती है और इस पर पबजी आराम से बिना लैग के खेल सकते हैं. 

डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, व्यूइंग एंगल भी अच्छा है. लगातार गेमिंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती और बेजल कम होने की वजह से वीडियोज देखने का भी अनुभव शानदार रहा है. इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है.

फोटॉग्रफी के लिए इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन बेस्ट है और अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है दूसरा 20 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए भी इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. गूगल लेंस फीचर भी दिया गया है जो ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देता है.

कुल मिला कर ये स्मार्टफोन इस सेग्मेंट के हिसाब से काफी बेहतर है और अब इसकी कीमतें कम हो गई हैं तो ये बेस्ट है. आप इसे खरीद सकते हैं. ब्लॉटवेयर नहीं चाहिए, प्योर गूगल एंड्रॉयड यूज करना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए लंबे समय तक चलेगा.

Monday, January 7, 2019

विराट ब्रिगेड की चली ऐसी आंधी, हवा में उड़ीं पोंटिंग की 'भविष्यवाणियां'

भारतीय क्रिकेट टीम ने 72 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर सोमवार को अपने क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब मौसम और बारिश के कारण ड्रॉ छूटा और इस तरह से भारत सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा. इसके साथ ही उसने बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी भी अपने पास बरकरार रखी. भारत ने 2017 में अपने घरेलू मैदानों पर सीरीज 2-1 से जीतकर यह ट्रॉफी जीती थी.

इस सीरीज से पहले और सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के सारे पूर्वानुमान धरे के धरे रह गए और विराट ब्रिगेड ने कंगारुओं को उसकी धरती पर मात दी. भारत ने स्वतंत्रता मिलने के कुछ दिन बाद पहली बार 1947-48 में लाला अमरनाथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. तब उसका सामना सर डॉन ब्रैडमैन की अजेय ऑस्ट्रेलियाई टीम से था. तब से लेकर अब जाकर भारत का सीरीज जीतने का इंतजार विराट कोहली की टीम ने खत्म किया.

ऑस्ट्रेलिया में भारत ने रचा इतिहास, 72 साल में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान पोंटिंग (2004-2010) ने भविष्यवाणी की थी कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में बाजी मारेगी और वह भारत को 2-1 से मात देगी. लेकिन हुआ इसके उलट, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 मात देकर इतिहास रच डाला. पोंटिंग का सिर्फ एक पूर्वानुमान 'फेल' नहीं हुआ, बल्कि अतिउत्साह में की गई उनकी सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं.

सीरीज शुरू होने से पहले रिकी पोंटिंग ने चौंकाने वाली बात कही थी. उन्होंने कहा था कि टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों में से सबसे ज्यादा रन हमारे उस्मान ख्वाजा बनाएंगे. वो मैन ऑफ द सीरीज भी रहेंगे. ख्वाजा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ देंगे.

सीरीज खत्म होने के बाद आंकड़ों पर गौर करें, तो उस्मान ख्वाजा का बल्ला रन उगलने में पिछड़ गया. वह 198 रन ही बना पाए और सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सातवें स्थान पर रहे. वह कोहली को भी पछाड़ नहीं पाए, कोहली ने उनसे ज्यादा (282) रन बनाए. सबसे बढ़कर चेतेश्वर पुजारा ने सीरीज में कुल 521 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज को अवॉर्ड भी जीत लिया.

जीत के जश्न में डूबे विराट, सिडनी के मैदान पर अनुष्का को लगाया गले

सीरीज के दौरान रिकी पोंटिंग ने दावा किया था कि मेलबर्न टेस्ट में भारत को चेतेश्वर पुजारा की धीमी बल्लेबाजी का खामयाजा भुगतना पड़ सकता है. लेकिन उनका यह अनुमान भी गलत साबित हुआ. भारत ने मेलबर्न टेस्ट 137 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली. दरअसल, पुजारा ने उस टेस्ट की पहली पारी में 319 गेंदों में 106 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 443/7 रनों पर घोषित की थी.

सच तो यह है कि ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज सीरीज में शतक नहीं जमा पाया. उसकी तरफ से मार्कस हैरिस की चौथे टेस्ट मैच में 79 रनों की पारी उच्चतम स्कोर रहा. उसके बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को खेलना आसान नहीं रहा.

पुजारा ने भारत की सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सीरीज में 74.42 की औसत से रिकॉर्ड 1258 गेंदें खोलकर 521 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में 21 विकेट चटकाए.

भारत के पास सीरीज 3-1 से जीतने का मौका था, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 300 रन पर आउट हो गया और उसे अपनी धरती पर पिछले 31 साल में पहली बार फॉलोऑन के लिए उतरना पड़ा.